तराई के सिख परिवारों में लोहड़ी की धूम
तराई के जिले में सिख समाज के लोगों के घरों में लोहड़ी पर्व की धूम है। अनेक स्थानों पर आज लोहड़ी मनाई जा रही है जबकि मंगलवार को भी तमाम घरों में लोहड़ी के कार्यक्रम होंगे।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत : तराई के जिले में सिख समाज के लोगों के घरों में लोहड़ी पर्व की धूम है। अनेक स्थानों पर आज लोहड़ी मनाई जा रही है जबकि मंगलवार को भी तमाम घरों में लोहड़ी के कार्यक्रम होंगे। उधर, बेनहर पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से लोहड़ी पूजन किया गया। सभी लोगों ने लोहड़ी की परिक्रमा की।
शहर की अशोक कॉलोनी में शाम ढलते ही अनेक परिवार लोहड़ी पूजन की तैयारियों में जुट गए। मझोला क्षेत्र भी सिख बाहुल्य है, वहां भी लोहड़ी की धूम मची है। अमरिया क्षेत्र में रहने वाले सिख भी परंपरागत ढंग से लोहड़ी मना रहे हैं। उधर, बेनहर पब्लिक स्कूल में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उत्साह से यह पावन पर्व मनाया। लोहड़ी में आग जलाकर मूंगफली, गुड़, रेवड़ी और मक्का के दाने डालकर विधि विधान से पूजन किया गया। इसके बाद लोहड़ी की पवित्र अग्नि की परिक्रमा की गई। इसके पश्चात गीत-संगीत पर थिरकते हुए खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में संस्था के प्रशासक डॉ. परविदर सिंह सैहमी, संस्थापक प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी, वर्तमान प्रधानाचार्य अल्पना कोहली, कोमल गुप्ता, रचना बाधवा, भावना कौशिक, नितिन कौशिक, मीतू शर्मा, अरविद अग्रवाल, मनप्रीत सिंह, देव सिंह, अमन सिंह, तजिदर सिंह, गुरसेवक सिंह, मुक्ता पांडेय समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।