सुबह बारिश के बाद खिली धूप ने बढ़ाई उमस
सुबह अचानक बादल उमड़े और बारिश होने लगी। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई। बाद में बादल छंट जाने पर जब धूप खिली तो उमस बढ़ने लगी। दोपहर की तीखी धूप ने फिर लोगों को परेशान किया।
जेएनएन, पीलीभीत : सुबह अचानक बादल उमड़े और बारिश होने लगी। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई। बाद में बादल छंट जाने पर जब धूप खिली तो उमस बढ़ने लगी। दोपहर की तीखी धूप ने फिर लोगों को परेशान किया।
पिछले दो दिन से सुबह के समय बारिश हो जाती है और फिर पूरा दिन यूं ही गुजर जाता है। गत दिवस सुबह के समय बारिश के बाद लगभग पूरे दिन बादल बने रहे। इस कारण ज्यादा उमस नहीं हुई, लेकिन रविवार को बादल छंटने के बाद सूर्य के तेवर तीखे होते गए। इस कारण घरों में रहने के बावजूद लोग उमस भरी गर्मी के कारण बेचैनी महसूस करते रहे। सायं को सूर्य ढल जाने के बाद ही लोगों को कुछ राहत मिली। राजकीय कृृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 तथा न्यूनतम 25.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। सुबह के समय बादल उमड़ेंगे तथा इस दौरान कहीं कहीं बारिश भी होने की संभावना है।