Move to Jagran APP

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई के लिए चलेगा पोस्टर अभियान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई के लिए पार्टी कार्यकर्ता नेतृत्व के आह्वान पर पोस्टर लगाने का अभियान चलाएंगे। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चव्वा व पीसीसी सदस्य अनिल अरोड़ा ने कहा कि पूरे प्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 10:35 PM (IST)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई के लिए चलेगा पोस्टर अभियान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई के लिए चलेगा पोस्टर अभियान

जेएनएन,पीलीभीत : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई के लिए पार्टी कार्यकर्ता नेतृत्व के आह्वान पर पोस्टर लगाने का अभियान चलाएंगे। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चव्वा व पीसीसी सदस्य अनिल अरोड़ा ने कहा कि पूरे प्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 22 जिलों में पार्टी दफ्तरों को सामुदायिक रसोई में तब्दील कर लाखों प्रवासी मजदूरों को भोजन की व्यवस्था कराई गई। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने अलोकतांत्रिक ढंग से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कराया है। पोस्टर लगाने के साथ ही पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी आवाज उठाई जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.