Move to Jagran APP

पूंजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के तहत पूरनपुर और बिलसंडा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। देश की संपदा और संसाधनों को हानि पहुंचाई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 11:08 PM (IST)
पूंजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार
पूंजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार

पीलीभीत,जेएनएन : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के तहत पूरनपुर और बिलसंडा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। देश की संपदा और संसाधनों को हानि पहुंचाई जा रही है। सरकार की नजर देश के अन्नदाता की जमीनों पर है जिसे वह उद्योगपतियों को सौंपकर अन्नदाता को केवल मजदूर बनाने की योजना पर काम कर रही है। भाजपा के इन प्रयासों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

loksabha election banner

पूरनपुर: नगर के ब्लाक रोड स्थित साबरी अहाते में आयोजित सभा में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता देश के किसानों और युवा बेरोजगारों के साथ खड़ा है। किसी भी कीमत पर किसानों युवा और बेरोजगारों व अन्य सभी वर्गों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लाकडाउन के दौरान जब लोग घरों को वापस हुए और उन्हें तमाम यातनाएं झेलनी पड़ी तो कांग्रेस खड़ी हुई। बसों का इंतजाम किए गए। लोगों को सहूलियत देने के दौरान कांग्रेसियों पर आठ हजार मुकदमे दर्ज किए गए। 62 हजार से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। उन पर भी 55 मुकदमे दर्ज हुए और 40 बार गिरफ्तारी हुई। तीन बार जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि फिर भी न्याय के लिए सभी लड़ाई लड़ते रहे और यह आगे भी जारी रहेगी। सभी पदाधिकारी न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं जिससे दमनकारी सरकार को रोका जा सके। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर, प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, पूर्व विधायक अरशद खान, जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, जिला उपाध्यक्ष अनवर खान अनु, महासचिव ईश्वर दयाल पासवान, कल्याण सिंह सरोज, युसूफ मलिक, पुष्पा गंगवार, राधेश्याम सागर, इंद्रजीत सरोज, मोईन खान, डा. इरशाद, गुड्डू खान, जाहिद खान, संदीप कुमार मौजूद रहे। अध्यक्षता त्यागी सरोज ने की और संचालन संजय खान जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस ने किया।

बिलसंडा: गांव चरखौला निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता रामदास के आवास पर आयोजित सभा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यह सरकार लोकतंत्र की नहीं अराजकता की सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार में अगर कोई सच की आवाज उठाता है तो उसका मुंह बंद करने की कोशिश की जाती है। इस मौके पर जिला सचिव नागेश पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी व युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.