बरात घर के लिए महंत की भूख हड़ताल जारी
बीसलपुर नगर के मुहल्ला दुबे स्थित ¨सह जी मढ़ी परिसर में विधायक निधि से बनाए गए बरात घर को लेकर महंत की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।
बीसलपुर (पीलीभीत): नगर के मुहल्ला दुबे स्थित ¨सह जी मढ़ी परिसर में विधायक निधि से बनाए गए बरात घर के लिए पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे महंत से बुद्धवार को किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने वार्ता नहीं की। भूख हड़ताल आज भी जारी रही।
नगर के मुहल्ला दुबे में विधायक निधि से बनाए गए बारात घर को पालिका प्रशासन के लिए हैंडओवर किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके विरोध में मढ़ी के महंत बाबा श्यामदास शनिवार से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा वार्ता करने के लिए न पहुंचने से आक्रोशित होकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलामंत्री भीमसेन शर्मा, गुड्डी देवी, तारावती, जगदीश, सुखदेई, रामपाल, प्रहलाद, बालकराम, जयंती प्रसाद, बुद्धसेन शर्मा, विनोद शर्मा, प्रदीप शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।