एथलीट सुमन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
राजकीय पॉलीटेक्निक की वाíषक खेलकूद प्रतियोगिताओं में सुमन सिंह का प्रदर्शन सबसे श्रेष्ठ रहा। उन्होंने पांच विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विकास गंगवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत : राजकीय पॉलीटेक्निक की वाíषक खेलकूद प्रतियोगिताओं में सुमन सिंह का प्रदर्शन सबसे श्रेष्ठ रहा। उन्होंने पांच विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विकास गंगवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को गांधी स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य यज्ञ प्रकाश आर्य व जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने किया। बालक वर्ग की 800 मीटर फाइनल दौड़ प्रतियोगिता में विकास गंगवार को प्रथम स्थान मिला जबकि राघवेंद्र प्रताप सिंह दूसरे व राशिद मंसूरी तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की जैवलिन थ्रो में अविकास सिंह प्रथम, ईशू तिवारी द्वितीय व भोगराज तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद फाइनल में शहादत हुसैन प्रथम, संतोष यादव द्वितीय व क्षितिज कुमार को तृतीय स्थान मिला। ऊंची कूद में भी अविकास सिंह को पहला स्थान मिला जबकि विकास यादव दूसरे व संजीव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सुमन सिंह प्रथम, हर्षिता द्वितीय व ज्योति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर दौड़ में भी सुमन सिंह को प्रथम स्थान मिला। शिल्पा पाल द्वितीय रहीं जबकि हर्षिता को तृतीय स्थान मिल सका। लंबी कूद फाइनल प्रतियोगिता में सुमन सिंह को पहला स्थान प्राप्त हुआ। मुस्कान गुप्ता दूसरे व हर्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में सुमन सिंह प्रथम, पुष्पांजलि द्वितीय व काव्या विष्ट तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट फाइनल में पुष्पांजलि को प्रथम स्थान मिला। काव्या विष्ट दूसरे व मुस्कान गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में विवेक कुमार, प्रदीप कुमार, डॉ. कपिल कुमार, इश्तियाक अली, दयाशंकर, राजीव गंगवार, अब्दुल मलिक, नीशू रानी आदि का सहयोग रहा।