Move to Jagran APP

हिमालय की हवा से जवां हुई ठंड

सुबह के समय देर तक वातावरण में कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटा तो आसमान पर बादल उमड़ आए। हालांकि दोपहर में बादल छंटते ही धूप खिली लेकिन बर्फीली हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही। सायं को सूर्य ढलने के बाद पिछले कई दिनों की भांति गलन बढ़ने लगी। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है लेकिन बुधवार को इसमें बदलाव की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 11:23 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 11:23 PM (IST)
हिमालय की हवा से जवां हुई ठंड
हिमालय की हवा से जवां हुई ठंड

पीलीभीत,जेएनएन : सुबह के समय देर तक वातावरण में कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटा तो आसमान पर बादल उमड़ आए। हालांकि दोपहर में बादल छंटते ही धूप खिली लेकिन बर्फीली हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही। सायं को सूर्य ढलने के बाद पिछले कई दिनों की भांति गलन बढ़ने लगी। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है, लेकिन बुधवार को इसमें बदलाव की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।

loksabha election banner

तराई के जिले में शीतलहर लगातार जारी है। पिछले कई दिनों से दोपहर तक कोहरा की परत आसमान पर जमी रहती है, इसके बाद धूप तो खिलती है,लेकिन उसमें ज्यादा गर्माहट नहीं होती। सोमवार को भी सुबह कोहरा आ गया। बाद में कोहरा तो छंट गया लेकिन आसमान पर बादल उमड़ आए। इस कारण सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। दोपहर के समय बादल छंटे तो सूर्य चमकने लगा। हालांकि इस दौरा उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं चलते रहने के कारण धूप खिलने के बावजूद लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। सायं को सूर्य ढलने के साथ ही वातावरण में गलन बढ़ने लगी। इससे शहर की सड़कों पर चहल पहल में कमी आने के साथ ही बाजारों में रौनक गायब होने लगी। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 15.4 तथा न्यूनतम 8.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया। उन्होंने कहा कि बर्फीली हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है लेकिन बुधवार को शीतलहर में कमी आने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.