वन विभाग की टीम ने घर के पास से दबोचा अजगर
टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के नौजल्हा बीट के जंगल से बाहर निकल कर अजगर नौजल्हा निवासी अर्जुन कर्तनिया के घर के पास पहुंच गया। लोगों में दहशत फैल गई। अजगर को देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, रमनगरा ( पीलीभीत) : टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के नौजल्हा बीट के जंगल से बाहर निकल कर अजगर नौजल्हा निवासी अर्जुन कर्तनिया के घर के पास पहुंच गया। लोगों में दहशत फैल गई। अजगर को देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई जिसपर वन दारोगा रघुवीर सिंह रावत, वन वाचर रवि कुमार, धर्मेंद्र कुमार तथा सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर अजगर को दोबारा से लग्गा भग्गा जंगल में छोड़ा गया। बार्डर क्षेत्र के ग्रामीण और पहले से ही तेंदुआ को लेकर काफी परेशान हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें