Move to Jagran APP

बाढ़ से दो दर्जन गांवों में भरा पानी

लगातार बारिश होने से शारदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 12:14 AM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 12:14 AM (IST)
बाढ़ से दो दर्जन गांवों में भरा पानी
बाढ़ से दो दर्जन गांवों में भरा पानी

पूरनपुर (पीलीभीत) : लगातार बारिश होने से शारदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। शारदा नदी का जलस्तर बाढ़ जाने से शारदा नदी उफना गई है। राणाप्रताप नगर गांव के रपटा पुल पर बाढ़ का पानी बहने से आवागमन प्रभावित हो गया है। पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश से शारदा नदी उफान पर है। गांव के रपटा पुल पर बाढ़ का पानी बहने से आवागमन प्रभावित हो गया है। ट्रांस क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। घरों में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों के सामने विकट संकट उत्पन्न हो गया है। राणाप्रतापनगर में बाढ़ खंड द्वारा कराए गए पि¨चग में लगी बोरियां कटकर शारदा मे समा गई है। रपटा पुल पर फिर बाढ़ का पानी बहने से ग्रामीणों व छात्रों को भी नाव से आवागमन करना पड़ा। रमनगरा गांव के सामने शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से भू कटान कम हो गया है। वर्तमान में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। बाढ़ का पानी बाढ़ क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचने से लोगों को काफी असुविधा उठानी पड़ रही है। लगातार हो रही बारिश से लोगों में काफी दहशत देखी जा रही है।

loksabha election banner

रमनगरा: पहाड़ों में लगातार बरसात के चलते शारदा नदी अपना विकराल रूप धारण करके तबाही मचाना शुरू हो कर दिया है। बनबसा बैराज से 1 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ते करीब 2 दर्जन से अधिक गांव में जलमग्न हो गए हैं। गभिया सहराई गांव में शारदा पिछले 10 दिनों से तबाही मचाए हुए है। किसानों के खेतों में खड़ी फसल शारदा में समा गई है। शारदा कटान करते हुए आबादी में घुस आया। गांव के किशन अपने घर के सामान हटाने में जुटे हुए हैं। वर्तमान में शारदा नदी का जलस्तर काफी मात्रा में बढ़ा हुआ है। पहले तो शारदा नदी ने रामनगरा के स्पर संख्या 6 का कटान किया था। इसके अलावा रमनगरा व भुजिया में किसानों की करीब 200 एकड़ कृषि भूमि शारदा नदी की भेंट चढ़ गई। गत दिन विधायक और एसडीएम के दौरे के बाद से शारदा सागर विभाग ने बचाव कार्यों में तेजी कर मजदूर बढ़ा दिए है। शारदा से गभिया सहराई के किसान मंटू मजूमदार, निताई मजूमदार के घर कटने लगे हैं। सपन मजूमदार, गौतम, गौरंग, अंजन ढाली, शंकर, सुभाष तथा विद्या बड़ोई की गन्ना व धान की फसल शारदा नदी में समा गई है। ग्राम प्रधान पति शंकर राय ने बताया कि शारदा नदी द्वारा तबाही मचाए जाने की जानकारी उच्चाधिकारी को पल-पल की जानकारी दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.