पशुशाला में लगी आग से झुलसे मवेशी
थाना हजारा क्षेत्र के गांव कबीरगंज निवासी अशफाक ने शुक्रवार की रात पशुशाला में बंधे मवेशियों को मच्छरों से बचाने के लिए आग जलाई थी। आधी रात के समय अचानक आग ने तेज लपट के साथ पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 10:45 PM (IST)
पीलीभीत,जेएनएन : थाना हजारा क्षेत्र के गांव कबीरगंज निवासी अशफाक ने शुक्रवार की रात पशुशाला में बंधे मवेशियों को मच्छरों से बचाने के लिए आग जलाई थी। आधी रात के समय अचानक आग ने तेज लपट के साथ पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पशुशाला धू धू कर जलने लगी। तेज लपटे देखकर गृहस्वामी ने शोर शराबा कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर बाद आग को शांत किया जा सका। तब तक छप्परपोश पशुशाला जलकर नष्ट हो गई। पशुशाला में बंधी एक भैंस और दो पड्डियां गंभीर रूप से झुलस गई। बमुश्किल जान बचाई जा सकी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें