क्रय केंद्रों पर गेहूं की रखवाली कर रहे किसान
अमरिया तहसील क्षेत्र में स्थित सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल काफी धीमी गति से हो रही है। रोजाना की खरीद लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। एक एक सप्ताह से किसानों का गेहूं केंद्रों पर पड़ा है। तौल न होने से किसान केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं।
पीलीभीत,जेएनएन : अमरिया तहसील क्षेत्र में स्थित सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल काफी धीमी गति से हो रही है। रोजाना की खरीद लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। एक एक सप्ताह से किसानों का गेहूं केंद्रों पर पड़ा है। तौल न होने से किसान केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि क्षेत्र में सरकारी गेहूं खरीद के लिए बढ़ापुरा निसरा सरदारनगर गुलड़िया भिडारा धनकुनी बरा विक्रम परेवा वैश्य बरातबोझ कल्याण चक्रतीर्थ स्थानों पर एक दर्जन क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन सभी केंद्रों पर खरीद धीमी है। किसानों ने बताया कि कभी केंद्रों पर बारदाने को लेकर दिक्कत है तो कभी गेहूं का उतार न होने से तौल बंद कर दी जाती है। एक सप्ताह से गेहूं केंद्रों पर पड़ा है, लेकिन तौल नहीं हो पा रही है। बारिश से गेहूं को बचाना मुश्किल हो रहा है। अभी भी काफी मात्रा में केंद्रों पर गेहूं के ढेर लगे हुए हैं।
क्रय केंद्र पर गेहूं लाये एक सप्ताह का समय होने जा रहा है। अभी तक गेहूं की तोल नहीं हो सकी है। केंद्र पर लगातार रहना पड़ रहा है।
डालचंद
क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल की व्यवस्था ठीक है छह दिन से गेहूं पड़ा है अभी तक तौल का नंबर नहीं आया है। काफी मुश्किलें हो रही हैं।
सुल्तान
गेहूं खरीद में काफी अव्यवस्थाएं हैं। गेहूं का उतार न होने केंद्र पर तौल बाधित हो रही है। किसान चक्कर काटकर चले जाते हैं। कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है।
लखविदर सिंह गेहूं के उतार में काफी बिलंब हो रहा है। कई दिन में गाड़ी खाली होकर लौट कर आती है। केंद्र पर पहले से ही गेहूं का काफी स्टाक है। बारिश में बचाना मुश्किल है। गेहूं के उतार न होने से तौल प्रभावित है।
संजीव कुमार, सह केंद्र प्रभारी बढ़ापुरा