Move to Jagran APP

किसानों को ढाई माह बाद भी नहीं मिला धान का भुगतान

ढाई माह से अधिक समय बीतने के बाद भी किसानों का धान अभी तक कागजों में नहीं चढ़ाया गया है। धान कहा है और उसका भुगतान कब मिलेगा इसका कोई सटीक जवाब नहीं दिया जा रहा है। किसान धान चढ़ाने के लिए क्रय केंद्र प्रभारी के यहां चक्कर लगा रहे हैंलेकिन किसानों को टरकाया जा रहा है। किसान परेशान घूम रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 11:36 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 11:36 PM (IST)
किसानों को ढाई माह बाद भी  नहीं मिला धान का भुगतान
किसानों को ढाई माह बाद भी नहीं मिला धान का भुगतान

पीलीभीत,जेएनएन : ढाई माह से अधिक समय बीतने के बाद भी किसानों का धान अभी तक कागजों में नहीं चढ़ाया गया है। धान कहा है और उसका भुगतान कब मिलेगा इसका कोई सटीक जवाब नहीं दिया जा रहा है। किसान धान चढ़ाने के लिए क्रय केंद्र प्रभारी के यहां चक्कर लगा रहे हैं,लेकिन किसानों को टरकाया जा रहा है। किसान परेशान घूम रहे हैं।

loksabha election banner

घाटमपुर साधन सहकारी समिति में लगाए गए धान क्रय केंद्र क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने नवंबर में धान बिक्री किया था। ढाई माह से अधिक समय बीतने के बाद भी क्रय केंद्र प्रभारी ने कई किसानों का धान अभी तक नहीं चढ़ाया है। किसानों के पास धान बिक्री का मैसेज भी नहीं आया है और न ही उन्हें भुगतान मिला है। कई दिन पहले क्रय केंद्र को भी बंद कर दिया गया है। धान बिना कागजों में चढ़े ही सेंटर लाक हो जाने से किसानों में खलबली मच गई है। किसान अपने क्रय केंद्र प्रभारी के यहां चक्कर लगाने को मजबूर हो गए है। क्रय केंद्र प्रभारी की ओर से उन्हें अश्वासन की घुट्टी देकर टरकाया जा रहा है। महीनों से चक्कर काट रहे किसानों को अब धान गायब होने की चिता सता रही है। कई बार किसान क्रय केंद्र प्रभारी से भुगतान दिलाने के लिए समिति में पहुंचे लेकिन केंद्र प्रभारी उन्हें कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए। अवतार सिंह, छविनाथ, लक्ष्मण वर्मा, कुलविदर सिंह, कश्मीर सिंह, वीरेंद्रपाल, संदीप सिंह, सुखजीत सिंह किसानों ने बताया कि क्रय केंद्र पर गोलमाल होने की आशंका है। क्रय केंद्र इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि कुछ किसानों का धान कागजों में नहीं चढ़ पाया है। सेंटर लाक होने के कारण भुगतान नहीं मिला है। राइस मिलों से किसानों का धान वापस कराया जाएगा। उपजिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुछ किसानों ने राइसमिल पर धान बिक्री किया है। उसकी रसीद उन्होंने स्वयं देखी है। अगर वास्तविक किसानों का भुगतान नहीं मिला है तो जांच कराई जाएगी।

तीन महीने पहले घाटमपुर धान क्रय केंद्र पर 260 क्विंटल धान बिक्री किया था जो अभी तक चढ़ाया नहीं गया है। न ही भुगतान मिला है। इसकी शिकायत एसडीएम से भी की है। एसडीएम ने किसानों की शिकायत पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। क्रय केंद्र की जांच होनी चाहिए।

लाहौरी लाल सिंह, पूर्व प्रधान

नवंबर के पहले सप्ताह में 85. 40 क्विंटल धान बिक्री किया था जिसका अभी तक न मैसेज आया न भुगतान मिला। भुगतान लेने के लिए कई बार क्रय केंद्र प्रभारी के यहां चक्कर काट काट के थक चुका हूं। क्रय केंद्र प्रभारी ठीक से बात भी नहीं कर रहे हैं। इससे काफी समस्या बनी हुई हैं।

अवतार सिंह

तीन माह का समय बीत गया है सेंटर पर धान बिक्री किए हुए लेकिन धान का कोई अता पता नहीं है। धान को चढ़ाया ही नहीं गया है। कई बार सेंटर इंचार्ज से धान का भुगतान लेने के लिए कहा तो सेंटर इंचार्ज टालमटोल करने लगा। अगर जल्द ही धान वापस या धान का भुगतान नहीं दिया गया तो डीएम साहब से शिकायत करूंगा।

वीरेंद्र पाल

तीन माह का समय बीत चुका है लेकिन इंचार्ज ने धान कागजों में नहीं चढ़ाया है। कुछ चहेते लोगों को जमकर लाभ दिया गया है। वास्तविक किसान परेशान घूम रहा है। अगर जल्द ही धान का भुगतान नहीं दिया मिला तो मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।

छविनाथ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.