Move to Jagran APP

किसानों ने धान खरीद की समस्या पर किया प्रदर्शन

किसानों ने धान खरीद में की जा रही लापरवाही पर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपाजिसमें समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 12:31 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 12:31 AM (IST)
किसानों ने धान खरीद की समस्या पर किया प्रदर्शन
किसानों ने धान खरीद की समस्या पर किया प्रदर्शन

पीलीभीत,जेएनएन : किसानों ने धान खरीद में की जा रही लापरवाही पर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा,जिसमें समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की।

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की तरफ से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को 15 से 20 दिन का समय तौल कराने में लग रहा है। क्रय केंद्रों की क्षमता प्रतिदिन एक हजार क्विंटल की जाए। अधिकांश क्रय केंद्रों पर बारदाना की समस्या है, इससे धान की तौल प्रभावित हो रही है। बारदाना की समस्या दूर कराई जाए। जिन किसानों का धान क्रय केंद्रों पर बिक्री हो चुका है उन किसानों को भुगतान दिया जाए। जिले में कई क्रय एजेंसियों के धान खरीद बंद होने से किसानों का धान समय से नहीं बिक्री हो पाएगा। जिस संस्था के क्रय केंद्र बंद किए गए हैं उनके स्थान पर अन्य विभागों के क्रय केंद्र लगाए जाएं। व्यापारियों व राइस मिलरों और व्यापारियों की ओर से किसानों का धान एक 1000 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा जा रहा है। किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। प्रदर्शन के दौरान तहसील अध्यक्ष लालू मिश्र, रेशम सिंह, सतनाम सिंह, जितेंद्र सिंह, विक्रमजीत सिंह, प्रवीन आदि किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.