सपा मुखिया के जन्मदिन पर किया पौधारोपण
समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने उमस भरी गर्मी के दौरान राहगीरों को शीतल जल व फल का वितरण किया।
जेएनएन, पीलीभीत : समाजवादी पार्टी के मुखिया, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने उमस भरी गर्मी के दौरान राहगीरों को शीतल जल व फल का वितरण किया।
बुधवार को सछास के पूर्व राष्ट्रीय सचिव यूसुफ कादरी के नेतृत्व में पार्टी के मुखिया का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। सुरेश वर्मा, सलमान मलिक, अनुज गौड़, रिजवान, अब्दुल कादिर, दीपक पांडेय शामिल रहे।
फोटो 1 पीएनपीआर 13
पूरनपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया। केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण भी किया। पूर्व विधायक गोपालकृष्ण सक्सेना,पूर्व विधायक पीतमराम, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, महेश आजाद, छात्र सभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी, हाजी लाडले, आकिल खां अजीजी, मुन्ने मियां अंजाना, तौफीक अहमद कादरी, कुलविदर सिंह, राकेश मिश्र, सलीम खां, बृजपाल यादव, मंयक सक्सेना मौजूद रहे।