युवक को गोली मारकर हत्या का प्रयास
जमीन के विवाद को लेकर खेत की सिचाई कर रहे युवक को पिता-पुत्रों ने घेर लिया। जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। एक गोली जांघ और दूसरी गोली हाथ में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आधी रात को परिवार के लोग सीएचसी लाए जहां हालत गंभीर होने पर शनिवार की सुबह रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
पूरनपुर (पीलीभीत) : जमीन के विवाद को लेकर खेत की सिचाई कर रहे युवक को पिता-पुत्रों ने घेर लिया। जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। एक गोली जांघ और दूसरी गोली हाथ में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आधी रात को परिवार के लोग सीएचसी लाए जहां हालत गंभीर होने पर शनिवार की सुबह रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजारगंज के रहने वाले कुलवंत सिंह का पड़ोसी फार्मर सुखराज सिंह से दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। चकबंदी के दौरान सुखराज सिंह ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया। एसडीएम कोर्ट में परिवाद भी दाखिल किया गया है। शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे कुलवंत सिंह अपने खेत की सिचाई कर रहे थे तभी सुखराज सिंह ने अपने पुत्र जगदीश सिंह उर्फ जग्गा व बलजीत सिंह उर्फ बल्ली के साथ उसे नाजायज असलाहों के साथ घेर लिया। कुलवंत सिंह भागने की कोशिश करता इससे पहले ही उसपर फायर कर दिया। युवक के एक गोली हाथ और दूसरी गोली जांघ पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत पर मौजूद युवक के बेटा संदीप ने शोर शराबा किया जिसपर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पत्नी सर्वजीत कौर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।