सफाई न होने से गंदगी से पटी नालियां
ग्रामीण अंचलों में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। कई गांवों में तैनात सफाई कर्मचारी कभी कभार ही सफाई करने पहुंचते हैं। फिर कई दिनों तक गायब हो जाते है। इससे गांव में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शिकायत करने के बाद भी सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही सफाई व्यवस्था ठीक कराए जाने की मांग की है।
जेएनएन, पूरनपुर : ग्रामीण अंचलों में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। कई गांवों में तैनात सफाई कर्मचारी कभी कभार ही सफाई करने पहुंचते हैं। फिर कई दिनों तक गायब हो जाते है। इससे गांव में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शिकायत करने के बाद भी सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही सफाई व्यवस्था ठीक कराए जाने की मांग की है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को साफ सुथरा बनाए जाने के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों और ग्राम प्रधानों की अनदेखी के चलते अधिकांश सफाई कर्मचारी गांवों में सफाई करने नहीं पहुंच रहे हैं। इससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी से मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। नालियां बजबजा रही हैं। लोगों के घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। गांव नरायनपुर में सफाई न होने से नालियां गंदगी से पट गई हैं। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है।
---
गांव की नालियों में गंदगी भरी हुई है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। समस्या को लेकर न ही ग्राम प्रधान और न ही अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। - गयादीन
---
कर्मचारियों के आने का कोई समय नहीं है। महीने में एक-दो दिन आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। ग्रामीण खुद ही अपने अपने घरों के सामने की नालियों की सफाई करते हैं। - घासीराम
---
गांव में सफाई कर्मचारी कभी-कभी आते हैं और फिर कई दिनों तक गायब हो जाते हैं। गंदगी से मच्छर भी बढ़ रहे हैं। साफ सफाई की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। - प्रभुदयाल
---
नालियों में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। बरसात का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में घरों का पानी सड़कों पर बहेगा। अधिकारियों को ध्यान देकर साफ सफाई करानी चाहिए।
- चोखे लाल मौर्य
---
नरायनपुर गांव में साफ-सफाई न होने की जानकारी नहीं है। अगर सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहा है तो गांव में भेजकर शीघ्र ही सफाई कराई जाएगी।
- नीरज दुबे, खंड विकास अधिकारी, पूरनपुर