दहेज के विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
बरखेड़ा (पीलीभीत) : दहेज लोभियों ने दहेज की डिमांड पूरी न होने पर एक विवाहिता को मारपीट कर उसे घर से
बरखेड़ा (पीलीभीत) : दहेज लोभियों ने दहेज की डिमांड पूरी न होने पर एक विवाहिता को मारपीट कर उसे घर से निकला दिया। विवाहिता ने ससुरालियों के द्वारा किए गए अत्याचार पर उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी ममता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2016 को सुनगढ़ी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर कालोनी निवासी दिनेश के साथ हुई थी। लड़के के पिता नत्थूलाल ने शादी में छह लाख रुपये की मांग की थी। विवाहिता के पिता बाबूराम ने रुपये दे दिये। जिसके बाद भी विवाहिता के ससुराल वाले उसे दहेज कम लाने का ताना देकर उसे प्रताड़ित करते रहते है। विवाहिता के एक पुत्री को जन्म देने के बाद सुसराल वालों ने 27 अप्रैल को विवाहिता के सुसराल वालों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। पांच माह की पुत्री को भी फेंकने की भी कोशिश की थी। विवाहिता ने आने मायके जाकर वहां बरखेड़ा थाने में पति दिनेश, लोकेश, देव कुमारी और नत्थूलाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।