Move to Jagran APP

असोम चौराहा पर रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शहर में भ्रमण के दौरान असोम चौराहा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चौराहा को आदर्श बनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 11:31 PM (IST)
असोम चौराहा पर रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश
असोम चौराहा पर रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश

पीलीभीत,जेएनएन : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शहर में भ्रमण के दौरान असोम चौराहा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चौराहा को आदर्श बनाया जाएगा।

loksabha election banner

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने शांति एवं कानून व्यवस्था का शहर में भ्रमण करते हुए जायजा लिया। इस दौरान वह असोम चौराहा पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान इस चौराहा के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए निर्देश दिए। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि चौराहा पर टूटे हुए डिवाइडर की मरम्मत कार्य कराने के साथ ही रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं। सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि चौराहा पर लगी हुई होर्डिंग्स का सत्यापन करा लिया जाए। नगर पालिका पंजीकृत होर्डिंग्स के अतिरिक्त सभी अवैध होर्डिग्सों को हटवाए। पुलिस चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया कि चौराहा की चारों सड़कों पर 100 मीटर तक समस्त कब्जों को हटवाएं। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश, अपर जिलाधिकारी अतुल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पवित्रमोहन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.