श्रद्धापूर्वक मनाई देवोत्थान एकादशी
देवोत्थान एकादशी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। लोगों ने उपवास रखकर देवताओं की पूजा अर्चना की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:19 PM (IST)
बीसलपुर (पीलीभीत) : देवोत्थान एकादशी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। लोगों ने उपवास रखकर देवताओं की पूजा की तथा कन्याओं को भोज कराकर उपहार दिए।
सोमवार को एकादशी पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई देने लगा। नदियों व सरोवरों के तटों पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने देवताओं की पूजा की। घरों पर महिलाओं ने चावल के आटे से चौक बनाकर पूजन किया। कन्याओं को जगह जगह भोज कराया गया तथा उपहार दिए गए। दियोरिया व बिलसंडा क्षेत्र में भी पर्व मनाया गया। पर्व पर बाजार में लोगों ने गन्ने की बिक्री मनमाने दामों में की। दस रुपये तक गन्ना बिक्री हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें