अनियमितता पर कार्यदायी संस्था को काली सूची में डाला
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पूरनपुर में महिला चिकित्सालय भवन का निर्माण करा रही संस्था को काली सूची में डालने का आदेश जारी किया है। संस्था का हैसियत एवं चरित्र प्रमाण पत्र भी निरस्त कर ने की संस्तुति की है।
पीलीभीत,जेएनएन : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पूरनपुर में महिला चिकित्सालय भवन का निर्माण करा रही संस्था को काली सूची में डालने का आदेश जारी किया है। संस्था का हैसियत एवं चरित्र प्रमाण पत्र भी निरस्त कर ने की संस्तुति की है।
जिलाधिकारी पूरनपुर तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने गए थे, तभी उन्होंने अचानक वहां निर्माणाधीन महिला चिकित्सालय का मुआयना किया था। शासन की महत्वाकांक्षी योजना 50 लाख से अधिक लागत के कार्यों के अंतर्गत कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड सूडा इकाई बरेली की ओर से पूरनपुर में निर्माणाधीन 50 शैया के महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया था। ईंट व अन्य सामग्री गुणवत्ता विहीन व मानक के अनुरूप नहीं पाई गई थी। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।