आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान
दो दिनों से हो रही बरसात से लोगों को गर्मी से निजात मिली है।
पूरनपुर : दो दिनों से हो रही बरसात से लोगों को गर्मी से निजात मिली है लेकिन खेतों में खड़ी धान व गन्ना की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हुई। धान में बाली निकलने के कारण पौधा झुक गया है। बरसात के साथ हवा चलने के कारण अधिकतर किसानों की फसलें खेतों में चटाई की तरह बिछी हुई नजर आई। अनेक स्थानों पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। किसान पूरे दिन खेतों में पड़ी धान की फसल सीधा करने में जुटे रहे। बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। निचले खेतों में धान की फसल डूबने के कारण नष्ट होने का भी खतरा बना हुआ है।
कलीनगर: तहसील क्षेत्र में शनिवार व रविवार से आसमान में छाए बादल के बरसने से गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को काफी सुकून मिला। पूरे दिन रुक रुक कर पूरे क्षेत्र में बूंदाबांदी होती रही। तहसील क्षेत्र के तराई बाहुल्य क्षेत्र के गांव में रात भर जमकर बरसात होने से धान व गन्ने के खेत भर गए। बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
गढ़वाखेड़ा : थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में आंधी बरसात होने से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा। बरसात होने से किसानों को धान व गन्ना में काफी फायदेमंद होता लेकिन कल रात तेज हवा और बरसात होने से धान चटाई की तरह गिर गया। जिससे धान की कम पैदावार होने की संभावना रहेगी।
घुंघचाई : रात हुई बारिस से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। कल्यानपुर के किसान कैलाश बर्मा धान की फसल को बाधते दिखे। शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और रात में बारिश हो जाने के बाद चली तेज हवाओं से क्षेत्र के धान की फसल गिर गई। बरेली मार्ग की पुलिया पर बन गई फिसलन
संवाद सहयोगी बीसलपुर: बरेली मार्ग पर निर्माणाधीन भडरिया पुल के पास निकलने के लिए बनाई गई
पुलिया पिछले माह बाढ़ के पानी में बह गई थी। जिससे मार्ग पर वाहनों का अवागमन बंद हो गया था। शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बह गई पुलिया का पुन: निर्माण कराया गया। पुलिया के ऊपर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा डाले गए पत्थरों के ऊपर मिट्टी डलवा दी गई बारिश होने पर मिट्टी में फिसलन हो गई है। यहां से पैदल गुजरना भी लोगों के लिए दूभर बना हुआ है। कई दुपहिया वाहन चालक मिट्टी में फिसलकर चोटिल हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग ने अभी तक पुलिया के ऊपर बनी फिसलन की ओर ध्यान नहीं दिया।