Move to Jagran APP

तकनीकी खराबी से कई घंटे बंद रही चीनी मिल

तकनीकी खराबी के कारण चीनी मिल कई घंटे तक बंद रही। तब तक चीनी मिल यार्ड और हाईवे किनारे वाहनों की लाइन लग गई। मशक्कत के बाद चीनी मिल चलाई जा सके किसानों को अपने वाहन खाली कराने में 60 घंटे तक का समय चीनी मिल में लग रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 11:24 PM (IST)
तकनीकी खराबी से कई घंटे बंद रही चीनी मिल
तकनीकी खराबी से कई घंटे बंद रही चीनी मिल

पीलीभीत, जेएनएन : तकनीकी खराबी के कारण चीनी मिल कई घंटे तक बंद रही। तब तक चीनी मिल यार्ड और हाईवे किनारे वाहनों की लाइन लग गई। मशक्कत के बाद चीनी मिल चलाई जा सके किसानों को अपने वाहन खाली कराने में 60 घंटे तक का समय चीनी मिल में लग रहा है।

loksabha election banner

तमाम प्रयास के बाद भी सहकारी चीनी मिल सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। चीनी मिल को गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों को 50 से 60 घंटे का समय वाहन खाली कराने में लग रहा है। एक रात और दो दिन से भी अधिक का समय लगने से किसान सर्द भरी रातों में बेहद परेशान हैं। अपने वाहनों पर ही ठिठुरते हुए रात गुजार रहे हैं। उच्चाधिकारियों के ध्यान न दिए जाने से व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब तकनीकी खराबी के कारण चीनी मिल बंद हो गई। कर्मचारी मरम्मत को जुटे रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। तब तक चीनी मिल गेट और क्रय केंद्रों से आने वाले गन्ना भरे वाहनों की मिल में लाइन लगती रही। यह लाइन पूरनपुर खुटार हाईवे तक पहुंच गई। शनिवार की सुबह छह बजे के करीब मरम्मत के बाद चीनी मिल चल सकी। किसानों ने व्यवस्था सुधार कराने की मांग की है। गन्ना किसानों को चीनी मिल में आए दिन खराबी से परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें चीनी मिल बंद होने की जानकारी नहीं है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से जानकारी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.