नागरिकों को मौलिक अधिकार देता है संविधान
मुरादाबाद गुरुवार को स्कूलों में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर संविधान की शपथ दिलाई ग
मुरादाबाद : गुरुवार को स्कूलों में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर संविधान की शपथ दिलाई गई और प्रतियोगिताएं हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल कालेज जटपुरा में संविधान दिवस पर रंगोली, पोस्टर, प्रस्तावना व भाषण प्रतियोगिता हुई। महेंद्र सिंह ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह ने कहा कि संविधान में हमारे जीवन मूल्य, व्यवहार एवं परंपराओं का समावेश है। इसकी मजबूती के कारण ही हम एक श्रेष्ठ भारत की ओर अग्रसर हैं। सोनू मिश्रा, स्वाति रस्तोगी, दीपा थरेजा, ताहिर हुसैन व शशिकांत का योगदान रहा। लाइनपार स्थित राजकीय कन्या कालेज में संगोष्ठी हुई। इसमें
संविधान में मूल कर्तव्यों व अधिकारों के बारे में विचार रखे। प्रधानाचार्य किरनलता, प्रतिमा गुप्ता, सुमन कुमार, शशि किरण, निशा, नीतिपाल समेत अन्य मौजूद रहीं। केसीएम स्कूल में संविधान की प्रस्तावना के शीर्षकों एवं उपशीर्षकों को पढ़ा एवं चर्चा की गई। गोकुलदास कालेज में भी संविधान दिवस पर प्रतियोगिता हुई। प्रभादेवी आदर्श कन्या इंटर कालेज में भी संविधान दिवस पर नागरिकों के मौलिक अधिकारों की जानकारी के बारे में प्रधानाचार्य शशि आर्य ने बताया। अंसार इंटर कालेज में डॉ. भीम राव आंबेडकर व सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को प्रधानाचार्य मुहम्मद इकबाल ने रखा। मुरादाबाद इंटर कालेज, जीजी हिदू कालेज, एसएस चिल्ड्रन गर्ल्स अकादमी, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, अंबिका प्रसाद इंटर कालेज, प्रताप सिंह कन्या इंटर कालेज, एसडीएम, शिरडी साईं पब्लिक स्कूल, गर्ल्स कालेज, चित्रगुप्त कालेज में भी संविधान दिवस पर प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाचार्य सुरिदर सिंह ने संविधान की महत्ता और मौलिक सिद्धांतों पर विचार रखे।