राहुलनगर में बचाव के नाम पर खानापूरी
संस पूरनपुर (पीलीभीत) राहुलनगर मजदूर बस्ती का कटान होने से भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बचाव कार्य में खानापूरी का आरोप लगाया।
संस, पूरनपुर (पीलीभीत)
राहुलनगर मजदूर बस्ती का कटान होने से भाकपा माले कार्यकर्ताओं की एक टीम गांव पहुंची। वहां मौजूद लोगों से वार्ता की। प्रशासन की लापरवाही से कटान होने का आरोप लगाया।
भाकपा माले राज्य सचिव सुधाकर यादव और केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी, राज्य कमेटी सदस्य देवाषीश राय, जिला कमेटी सदस्य देवीदयाल ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि राहुल नगर के ग्रामीणों की सैकड़ों एकड़ जमीन कट चुकी है। कई घर नदी में समा चुके हैं। आधा दर्जन घर तोड़कर लोग दूसरी जगह पलायन कर गए हैं। गांव में दहशत का माहौल है। मगर प्रशासन लापरवाही तरीके से बचाव कार्य करा रहा है।यहां खानापूíत जैसा कार्य किया जा रहा है। लोग भूमिहीन और बेघर हो रहे हैं। समय रहते बचाव कार्य नहीं किया गया। गांव के लोगों को दिखाने के लिए मात्र खानापूíत की जा रही है। शासन प्रशासन की तरफ से घोर लापरवाही की जा रही है। इसकी निदा की जाती है। गांव को बचाने के लिए स्थाई ठोकरें बांध का निर्माण नहीं किया गया तो निश्चित ही आगामी वर्ष गांव का नामो निशान मिट जाएगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पानी कम होते ही अगर बचाव कार्य के लिए स्थाई निर्माण शुरू नहीं किया गया तो 23 सितंबर को पूरनपुर तहसील में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पिटू, प्रह्लाद, आक्रोश, सनी, क्रांति आदि मौजूद रहे।