महिला थाना के सीसीटीवी कैमरे खराब
पुलिस अधिकारी लोगों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर देते हैं, लेकिन अपने ही महकमे में सुधार नहीं कर पा रहे हैं।
पीलीभीत : पुलिस अधिकारी लोगों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर देते हैं, लेकिन अपने ही महकमे में सीसीटीवी कैमरे शोपीस बने हुए हैं। जी हां, सीओ सिटी ने जब महिला थाना का अचानक निरीक्षण किया तो यही स्थिति उजागर हुई। सीसीटीवी कैमरे खराब मिले तो उन्होंने नाराजगी जताई।
सीओ सिटी धर्म¨सह मार्छल ने बुधवार को महिला थाना पहुंचकर निरीक्षण किया। सीओ सिटी ने महिला थाना प्रभारी को लंबित विवेचनाओं का जल्द ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीओ सिटी को निरीक्षण के दौरान थाना की गारद की सलामी दी गई। कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, मालखाना, मैस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। सीओ सिटी ने कहा कि थाना पर गंदगी न फैलाएं। ड्यूटी पर मौजूद महिला कर्मियों से भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महिला थाना प्रभारी को थाना में चल रहे दहेज एक्ट से संबधित मुकदमों की जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करें।