Move to Jagran APP

शहर विधायक ने घर-घर जाकर लिया पीड़ितों का हाल

शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने रविवार की सुबह मुहल्ला थान सिंह (काला मंदिर) में घर-घर जाकर पीड़ितों का हालचाल लिया। उन्हें समुचित इलाज का भरोसा दिया। मुहल्ले में गंदगी देखकर शहर विधायक ने पालिका के अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जताई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 01:21 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:06 AM (IST)
शहर विधायक ने घर-घर जाकर लिया पीड़ितों का हाल
शहर विधायक ने घर-घर जाकर लिया पीड़ितों का हाल

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने रविवार की सुबह मुहल्ला थान सिंह (काला मंदिर) में घर-घर जाकर पीड़ितों का हालचाल लिया। उन्हें समुचित इलाज का भरोसा दिया। मुहल्ले में गंदगी देखकर शहर विधायक ने पालिका के अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जताई।

loksabha election banner

शहर के मुहल्ला थान सिंह (कला मंदिर) में डेंगू तथा अन्य बुखार कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तमाम लोग अभी भी पीड़ित हैं। रविवार को सुबह शहर विधायक संजय सिंह गंगवार मुहल्ले में पहुंचे। घर घर जाकर बुखार पीड़ितों का हालचाल लिया। विधायक ने भूपेंद्र सिंह पुत्र गंगा प्रसाद लोधी तथा अंकित कुमार पुत्र स्वर्गीय हरीश कुमार को शीघ्र नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। साथ ही शीतल की पढ़ाई के लिए सारा खर्च स्वयं वहन करने की बात कही। मुहल्ले के ही सुशील कुमार के पुत्र राज प्रजापति की चिरौजी लाल इंटर कालेज के प्रिसिपल से ़फोन पर बात कर फीस माफ करने को कहा। बुखार पीड़ित उधल सिंह, कमल, हरीश कुमार, श्याम सुंदर लाल, सुख लाल, भागवत सरन, बंटी, देवेंद्र सिंह आदि के घर जाकर परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान खूबचंद वर्मा, टिनटिन जी, गंगा प्रशाद लोधी, नरोत्तम लोधी, मनोज पटेल साथ में मौजूद रहे। गंदगी पर जताई नाराजगी

मुहल्ला थानसिंह में बुखार से कई मौतों के बाद भी नगर पालिका प्रशासन साफ सफाई और छिड़काव के प्रति पूरी तरह संजीदा नहीं है। हालांकि मामला सुर्खियों में आने के बाद पालिका ने यहां सफाई कराई थी। शहर विधायक को कई जगह गंदगी के ढेर दिखाई दिए। मुहल्ले के लोगों ने भी उनसे इस बाबत शिकायत की। विधायक ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन के कारण ही शहर में संक्रामक रोगों को प्रकोप तेजी से फैला है। इस मामले को शासन के संज्ञान में लाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.