Move to Jagran APP

कानून व्यवस्था पर सीएम ने अफसरों को चेताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंस में जिले के प्रमुख अधिकारियों से रूबरू हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:14 PM (IST)
कानून व्यवस्था पर सीएम ने अफसरों को चेताया
कानून व्यवस्था पर सीएम ने अफसरों को चेताया

पीलीभीत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंस में जिले के प्रमुख अधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने आने वाले विभिन्न त्योहारों पर कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त रखे जाने के कड़े निर्देश दिए। अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए हिदायत दी कि विभिन्न त्योहारों पर किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। लगातार चौकसी बरतने की आवश्यकता है।

loksabha election banner

कलेक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के स्टूडियो में रविवार की रात हुई वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने जिले में अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें बढ़ोत्तरी होना ¨चताजनक है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को कानून व्यवस्था में लगातार सुधार करने के प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। त्योहारों पर अक्सर अराजक तत्व गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करते हैं। ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। किसी भी त्योहार पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि कोई नई परंपरा न पड़े। सभी की सुरक्षा करना प्रशासन का दायित्व है। इस दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभाएं। अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलना चाहिए। किसी तरह की कोई रियायत नहीं बरती जानी चाहिए। वीडियो कांफ्रेंस में डीएम डॉ. अखिलेश मिश्र, एसपी बालेंदु भूषण ¨सह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृज किशोर, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.