सुपरवाइजर ने किसान के साथ की हाथापाई, हंगामा
किसान सहकारी चीनी मिल के यार्ड में उस समय किसानों का चीनी मिल के सुपरवाइजर के मध्य हंगामा हो गया जब एक किसान के गन्ने की ट्राली को रिजेक्ट बताकर लौटाने लगे। बहस होने के बाद सुपरवाइजर ने किसान को धक्का दे दियाजिससे वह घायल हो गया। विरोध में कई किसानों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया। फैक्ट्री में एक घंटे तक तौल बंद रही।
पीलीभीत,जेएनएन : किसान सहकारी चीनी मिल के यार्ड में उस समय किसानों का चीनी मिल के सुपरवाइजर के मध्य हंगामा हो गया जब एक किसान के गन्ने की ट्राली को रिजेक्ट बताकर लौटाने लगे। बहस होने के बाद सुपरवाइजर ने किसान को धक्का दे दिया,जिससे वह घायल हो गया। विरोध में कई किसानों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया। फैक्ट्री में एक घंटे तक तौल बंद रही।
किसान सहकारी चीनी मिल में सुबह 8 बजे लगभग गेट पर तौल चल रही थी इस बीच यार्ड में चीनी मिल के सुपरवाइजर अमरनाथ दुबे ट्राली में किसानों के तौल कराने के लिए लाने वाले गन्ने को चेक कर रहे थे इसी दौरान वह मिल यार्ड में खड़े ग्राम पिपरिया संजरपुर निवासी दुर्विजय सिंह की ट्राली के पास पहुंच गए और उन्होंने ट्राली पर बैठे कृषक से यह कहकर गन्ना वापस ले जाने को कहा कि तुम्हारी ट्राली में पौधा है इसलिए हम इसकी तौल अभी नहीं करा सकेंगे। किसान ने यह बताया गया कि यह पौधा नहीं बल्कि पेड़ी गन्ना है इसी बात पर किसान व सुपरवाइजर के मध्य गर्मा गर्मी होने लगी और बात अधिक बढ़ जाने पर आरोप है की सुपरवाइजर ने कृषक को धक्का दे दिया जिससे वह ट्रॉली पर गिरकर घायल हो गया। चीनी मिल के गेट पर लगे कांटों पर तौल रुकवा दी। तौल रुकते ही चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एसडी सिंह व मुख्य गन्नाधिकारी अवधेश कुमार मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे किसानों को बमुश्किल शांत किया। इस बीच चीनी मिल चौकी से चौकी इंचार्ज ऋषि पाल सिंह पुलिस बल के साथ में मिल यार्ड में पहुंच गए और उन्होंने मामला शांत कराया।