Move to Jagran APP

शहबाजपुर केंद्र पर नहीं की जा रही गन्ना खरीद

सहकारी चीनी मिल के शहबाजपुर क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों के बड़ी संख्या में वाहन केंद्र परिसर में लगे हुए हैं। कुछ किसानों की पर्ची का भी समय निकल गया है। इसके चलते वह परेशान और हताश नजर आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 11:25 PM (IST)
शहबाजपुर केंद्र पर नहीं की जा रही गन्ना खरीद
शहबाजपुर केंद्र पर नहीं की जा रही गन्ना खरीद

पीलीभीत,जेएनएन : सहकारी चीनी मिल के शहबाजपुर क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों के बड़ी संख्या में वाहन केंद्र परिसर में लगे हुए हैं। कुछ किसानों की पर्ची का भी समय निकल गया है। इसके चलते वह परेशान और हताश नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

चीनी मिल की तरफ से भारी भरकम इंडेंट जारी कर दिया गया है। इसके चलते चीनी मिल में वाहनों की भारी भीड़ लगी हुई है। क्रय केंद्रों से भी गन्ना चीनी मिल को पहुंच रहा है। इससे वाहनों की लाइनें नहीं टूट पा रही हैं। भारी भीड़ को देखते हुए शहबाजपुर क्रय केंद्र पर तौल बंद कर दी गई। शनिवार को तौल नहीं हो सकी। किसान अपनी ट्रालियों को खड़ा कर ट्रैक्टरों को घर लेकर चले गए। किसानों ने बताया कि चार दिन से वाहन क्रय केंद्र पर खड़े हैं। कुछ किसानों की पर्ची की तौलने की तिथि भी निकल गई है। अब पर्ची दोबारा कैसे तौल पाएगी। किसानों ने शीघ्र ही तौल शुरू कराने की बात कही है। किसान सुखविदर सिंह, प्रताप सिंह, सुखदीप सिंह बिल्ला, गुरसेवक सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन दिन से बाहर क्रय केंद्र पर खड़े हैं लेकिन तौल नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि चीनी मिल बंद होने की बात कहते हुए तौल नहीं की जा रही है। उधर चंदुईया में भी तौल नहीं हो पा रही है। चंदुईया क्रय केंद्र के इंचार्ज टीएन त्रिपाठी ने बताया कि फैक्ट्री में जाम लगा हुआ है। इसके चलते वाहन खाली नहीं हो पाए गए हैं। समस्या को देखते हुए तौल नहीं हो पा रही है। सभी क्रय केंद्रों का यही हाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.