Move to Jagran APP

सीएए के बारे में भ्रांतियां दूर करें कार्यकर्ता

भाजपा ब्रज क्षेत्र समिति के उपाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून के बारे में आम लोगों में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने का काम करें। लोगों को यह बताएं कि इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 11:02 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 11:02 PM (IST)
सीएए के बारे में भ्रांतियां दूर करें कार्यकर्ता
सीएए के बारे में भ्रांतियां दूर करें कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, जमुनियां खास: (पीलीभीत) : भाजपा ब्रज क्षेत्र समिति के उपाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून के बारे में आम लोगों में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने का काम करें। लोगों को यह बताएं कि इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

loksabha election banner

सोमवार को पार्टी के मंडल अध्यक्ष शिवम जायसवाल की अध्यक्षता में सभी बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने सभी पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों से कहा कि केंद्र सरकार ने अभी हाल में ही जिस नागरिकता संशोधन कानून को लागू किया है, वह पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर यहां आने वाले लोगों को नागरिकता देने के लिए है। किसी भारतीय की नागरिकता के लिए कोई खतरा नहीं है। कुछ राजनीतिक दलों के नेता समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर कानून के बारे में आम लोगों को सही जानकारी देकर उनका भ्रम दूर करना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवेश भारती, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय कटियार, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुनील कटियार, सुखदेव जायसवाल, गंगाराम शर्मा, ब्रह्मअवतार जायसवाल, राम बहादुर शर्मा, व्यापार मंडल महामंत्री रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.