भाजपाइयों ने जमकर मनाया जीत का जश्न
जीत की खुशी में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। बाइक रैली निकाली और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए खुशी प्रकट की। भाजपाइयों का कहना है कि इस बार जनता ने मोदी के नाम पर इतना विशाल बहुमत दिया है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था।
पीलीभीत : जीत की खुशी में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। बाइक रैली निकाली और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए खुशी प्रकट की। भाजपाइयों का कहना है कि इस बार जनता ने मोदी के नाम पर इतना विशाल बहुमत दिया है, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था।
गुरुवार को मतगणना में जैसी ही भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने निर्णायक बढ़त हासिल की, तभी भाजपाई सड़कों पर निकल पड़े। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मोहन समेत तमाम भाजपाइयों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोग भाजपा जिलाध्यक्ष को बधाई देने लगे।
पूरनपुर : प्रदेश कार्य समिति के सदस्य लोकसभा प्रभारी शाहजहांपुर डा. विनोद तिवारी के आवास पर भाजपा की जीत पर सीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार की खुशी में मिष्ठान वितरित किया गया। अक्षत शिवांग तिवारी, प्रदीप सिंह तोमर, मनोज यादव, विनायक अवस्थी, राजकुमार यादव, संतोष सिंह, राजकपूर, संजीव आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर: कार्यकर्ता पीलीभीत मार्ग पर हाथों में झंडे लेकर निकल पड़े। ढोल के साथ उन्होंने विजय जुलूस निकाला जो मुख्य मार्गों से होता हुआ संगठन के कार्यालय आकर समाप्त हो गया। विजय जुलूस में कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारे लगा रहे थे। इस मौके पर वीरेंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, संजीव गंगवार, पंकज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, धीरज गुप्ता, चंद्रपाल, रवि सक्सेना, गोपाल सक्सेना, ब्रह्मऔतार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश गंगवार, गोपाल गंगवार, शिवेंद्र शुक्ल, राहुलदेव मिश्र, प्रियांक दुबे कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार के कैप कार्यालय पर भाजपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया गया। भाजपा प्रत्याशी वरूण गांधी के जीतने की घोषणा होने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विधायक रामसरन वर्मा को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे। श्री वर्मा के पुत्र विवेक वर्मा ने मिष्ठान वितरित किया। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने पटाखे दाग कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर वीरेंद्र अग्रवाल, प्रमोद कुमार गुप्ता, संजीव गंगवार, पंकज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, धीरज गुप्ता, राकेश कुमार, राजू्, चंद्रपाल, रामपाल, प्रसून तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कलीनगर : तहसील क्षेत्र में लोग सुबह से ही घरों में टीवी पर निगाहें जमाये रहे। भाजपा एवं एनडीए को सबसे अधिक सीटें मिलते देख भाजपाई खुशी से झूम उठे। सुबह से ही हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे लगाते मिठाई बांटकर सरकार बनने की खुशी मना रहे थे। माधोटांडा में भाजपा नेता पूर्व प्रधान राजेश सिंह ,मुनेंद्र पाल सिंह ,सुशील कुमार सिंह, सज्जन सिंह डॉ. विवेक सिंह, डॉ. श्याम वर्मा, हर पाल कश्यप महिपाल सिंह, सुजन सिंह चौहान, मुकुट पाल सिंह निशांत सिंह सुशांत सिंह सिद्धार्थ सिंह, शुभांकर सिंह, हरवंश कुमार सिंह,दुर्गेश सिंह,ऋषभ सिंह आदि लोग भारतीय जनता पार्टी की विजय जश्न में शामिल रहे।
गजरौला: वरुण गांधी के भारी मतों से विजयी होने की खुशी में कार्यकर्ताओं व कस्बा वासियों ने धूमधाम से पटाखे छुड़ाए और मिठाई वितरण की।
मझोला: नगर में कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। शहीद स्मारक चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी ने देर रात तक पटाखे छुड़ाए। पूर्व चेयरमैन अजय गोयल ,जगजीत सिंह, डॉ. हरीश दिवाकर, बलविदर सिंह ,मोहित गोगिया, विशाल स्वर्णकार ,गुलशन स्वर्णकार, दीपक जिदल, ग्रीस लोधी , उत्तम गोलदार, टीटू चौहान, सोनू अरोड़ा मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप