हिदुस्तान के जवानों के आगे सीमा पर डर गए चीनी सैनिक
लोक सभा सदस्य (सांसद) वरुण गांधी ने कहा कि वह हमेशा क्षेत्रीय जनता के सुख दुख में शामिल रहे हैं। मौजूदा कोरोना संक्रमण काल में भी वह जिले के लोगों के साथ जुड़े रहे। हर संभव मदद जिले के लोगों तक पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण काल में लोगों को नुकसान हुआ है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आने वाले समय में स्थिति ठीक हो जाएगी।
पीलीभीत,जेएनएन: लोक सभा सदस्य (सांसद) वरुण गांधी ने कहा कि वह हमेशा क्षेत्रीय जनता के सुख दुख में शामिल रहे हैं। मौजूदा कोरोना संक्रमण काल में भी वह जिले के लोगों के साथ जुड़े रहे। हर संभव मदद जिले के लोगों तक पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण काल में लोगों को नुकसान हुआ है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आने वाले समय में स्थिति ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत अब ताकतवर है। पड़ोसी देश चीन को हिदुस्तान के जवानों के सामने सीमाओं पर उसके जवानों को भी अब मुंह छिपाना पड़ रहा है।
सोमवार को सांसद ने एक दिवसीय दौरे के तहत बीसलपुर विकास खंड क्षेत्र में एक दर्जन ग्रामों में सभाओं को संबोधित किया। टिकरी ग्राम के पास कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने ग्राम भोगापुर में आयोजित सभा में कहा कि कोरोना संकट काल में व्यापारियों नौजवानों समेत अन्य लोगों को काफी घाटा हुआ है जिस कारण वे परेशान भी हुए हैं कितु उन्हें इस संकट काल में ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार हर संभव मदद करने के लिए उनके साथ तैयार खड़ी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में 10 लाख लोग महामारी की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा चुके हैं। अमेरिका जैसे आधुनिक देश जहां मेडिकल के सभी संसाधन मौजूद हैं, वहां भी करीब ढाई लाख लोग अपनी जान गवां चुके हैं। भारत में एक लाख लोगों की मौत हुई है। कोरोना महामारी से बचाने को सरकार पूरी तरह प्रयासरत है। शीघ्र ही इस बीमारी से बचाव की वैक्सीन तैयार हो जाएगी।
सांसद ने कहा कि हमारा देश सोने की चिड़िया रहा है। आज भी पूरे संसार की निगाहें टिकी रहती हैं। इस देश को कभी मुगलों ने कभी अंग्रेजों ने आक्रमण कर लूटा है। फिर भी इस देश के हिम्मतवर लोग निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटे हैं। कहा कि जब देश पर विरोधी देशों ने आक्रमण किया है। उन्हें हमेशा मुंह की खानी पड़ी है।
भाजपा सांसद ने ग्राम शिवपुरी नवदिया, अदिलाबाद, गोबल पतिपुरा, अभयपुर, किशनी, मितेपुर, अमृता खास, रढ़ैता, गांगूपुर, पुरैना दिवाली में भी सभाओं को संबोधित किया। सभाओं को क्षेत्रीय विधायक रामसरन वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामसरन, विवेक वर्मा, भरत शर्मा, कमलेश शुक्ल, मुकेश कुमार, राजेश सिंह, शिवेंद्र शुक्ल आदि भी मौजूद रहे।