Move to Jagran APP

तेज गति से नहीं चल रही बीसलपुर चीनी मिल

बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल के नए पेराई सत्र का पहिया घूमने के बाद मिल इस बार भी सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। तकनीकी खराबी आने के कारण अब तक पांच बार फाल्ट हुआ। कुल 24 घंटे से अधिक समय तक मिल बंद हो चुका है। मशीनें पुरानी होने के कारण उनमें तकनीकी खराबी आ जाती है। इसीलिए मिल पूरी क्षमता से अभी नहीं चल पा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 11:49 PM (IST)
तेज गति से नहीं चल रही बीसलपुर चीनी मिल
तेज गति से नहीं चल रही बीसलपुर चीनी मिल

पीलीभीत,जेएनएन : बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल के नए पेराई सत्र का पहिया घूमने के बाद मिल इस बार भी सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। तकनीकी खराबी आने के कारण अब तक पांच बार फाल्ट हुआ। कुल 24 घंटे से अधिक समय तक मिल बंद हो चुका है। मशीनें पुरानी होने के कारण उनमें तकनीकी खराबी आ जाती है। इसीलिए मिल पूरी क्षमता से अभी नहीं चल पा रही है।

loksabha election banner

18 नवंबर को पेराई सत्र का शुभारंभ तो हो गया था लेकिन विधिवत पेराई 20 नवंबर से शुरू हो पाई थी। 23 नवंबर को मिल कई बार बंद होने के बाद अब चलने लगी है। बीते 10 दिनों में लगभग 90 हजार क्विंटल गन्ना पेराई की गई है। मिल के सुचारू रूप से चलने के बाद गन्ना कृषकों ने अब कुछ राहत मिली है। मिल के प्रधान प्रबंधक एसडी सिंह ने बताया की ब्वायलर में तकनीकी खराबी होने के कारण मिल को पिछले दिनों में कई बार रुकना पड़ा। अब इस तकनीकी खराबी को ठीक करा दिया गया है। चीनी मिल सुचारू रूप से गन्ने की पेराई कर रही है। जिससे अब गन्ना लाने वाले किसानों को मिल पर देर तक अपना गन्ना तौलवाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। मशीनों में खराबी न आए, इसके लिए अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। यह टीम मशीनों की निगरानी कर रही है।

धीमी गति से गन्ने की तौल होने के कारण अव्यवस्था बनी हुई है। चीनी मिल में गन्ना तौलवाने के लिए पिछले 12 घंटे से ट्रैक्टर ट्राली के साथ कतार में खड़े हैं।

नन्हे लाल, ग्राम चौसरा

अभी तक गन्ने की पर्ची नहीं मिली। पिछले कई दिनों से गन्ना सोसाइटी के चक्कर काट रहा हूं। गन्ने की पर्ची न मिलने के कारण मिल के लिए गन्ने की आपूर्ति नहीं कर पा रहा हूं।

दीनदयाल, ग्राम रम्पुरा

पिछले पेराई सत्र में चीनी मिल के लिए गन्ना आपूर्ति करने में काफी परेशानी हुई थी। इस बार भी गन्ने की एक ट्राली तो लाने में 8 घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। मिल प्रशासन के रवैया में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

सुखलाल, ग्राम नीबाडाढी जिले की चारों चीनी मिलों में गन्ना पेराई सुचारू रूप से चल रही है। पूरनपुर व बीसलपुर चीनी मिलों में कुछ तकनीकी समस्या आई थी, जिसे दूर करके पेराई फिर होने लगी है। इस बार किसानों की सुविधा के लिए ही एसएमएस से पर्ची निर्गत कराई जा रही हैं। अगर किसी कारण एसएमएस मिल पाए तो किसान अपने सेंटर पर जाकर पर्ची की जानकारी प्राप्त करके गन्ना तौल करा सकते हैं।

जितेंद्र कुमार मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.