Move to Jagran APP

बांसुरी महोत्सव की प्रशासनिक तैयारियां शुरू

पीलीभीतजेएनएन जिले की पहचान तथा शासन की एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल बांसुरी को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बांसुरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तीन दिवसीय महोत्सव शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर होगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 11:30 PM (IST)
बांसुरी महोत्सव की प्रशासनिक तैयारियां शुरू
बांसुरी महोत्सव की प्रशासनिक तैयारियां शुरू

पीलीभीत,जेएनएन : जिले की पहचान तथा शासन की एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल बांसुरी को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बांसुरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तीन दिवसीय महोत्सव शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर होगी।

loksabha election banner

बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में बांसुरी महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम तय किए गए। डीएम ने कहा कि 17,18 व 19 दिसंबर को ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में महोत्सव आयोजित किया जाएगा। विश्व रिकार्ड बनाने संबंधी बांसुरी मेकिग का आयोजन विशेष उल्लेखनीय कार्यक्रम होगा। बांसुरी महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों, प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिताएं के आयोजन के साथ साथ जनपद की सांस्कृति, विशेषताओं व उपलब्धियों सहित विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए जाएंगे। बांसुरी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम दो शिफ्टों में होंगे। दिन में 10 बजे से 5 बजे तक तथा रात्रि कार्यक्रम सांय 5 बजे से रात 8 बजे के मध्य आयोजित किए जाएंगें। रात्रि में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिदिन बांसुरी से संबंधित प्रसिद्ध कलाकारों के कार्यक्रमों के साथ साथ कवि सम्मेलन व अन्य विधाओं के कलाकारों के कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में मेगा स्टाल के अंतर्गत साहित्य कार्नर में प्रसिद्ध साहित्य संस्थानों द्वारा साहित्य बुक स्टाल लगाया जाएगा। सांइस कार्नर के अंतर्गत विद्यालयों के बेस्ट सांइस माडल, प्रसिद्ध पुस्तकें व पर्यावरण मेगा स्टाल, देशभक्ति अमृत महोत्सव स्टाल के अंतर्गत जनपद व रूहेलखंड से संबंधित ऐतिहासिक बिदुओं पर प्रकाश डाला जाएगा। मिनी पंजाब व मिनी बंगाल का मेगा स्टाल लगाया जाएगा। जो पंजाबी एवं बंगाली संस्कृति को प्रदर्शित करेगा। पीलीभीत आइडल सिगिग, डांसिग व वाद्य यंत्र, नाटक, पेंटिग, ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम में होगा। महोत्सव में मंडल के एक जनपद एक उत्पाद योजना से संबंधित चारों जनपदों के उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि आयोजन से पूर्व ड्रमंड कालेज का निरीक्षण कर मंच बनाने, पार्किंग व सफाई व्यवस्था को देख लें। उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनपद की उपलब्धियों, विशेषताओं व सरकार की उपलब्धियों के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करना है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.