जिले में 92 प्रतिशत धान की हो चुकी रोपाई
जिले में 92 प्रतिशत धान की रोपाई पूरी हो चुकी है। पीलीभीत : जिले में धान की रोपाई तेज गति से कराई जा रही है, जिससे फसल का उत्पादन बेह
पीलीभीत :
जिले में धान की रोपाई तेज गति से कराई जा रही है, जिससे फसल का उत्पादन बेहतर तरीके से लिया जा सकेगा। अभी तक धान के आवंटित लक्ष्य का 92 प्रतिशत रोपाई कार्य पूरा हो चुका है। शेष रकबा में जल्द ही रोपाई पूरी हो सकेगी। किसानों से फसल की देखभाल करने की अपील की गई।
जनपद में धान, गन्ना, गेहूं की पैदावार बड़े पैमाने पर की जाती है। यहां के धान से बने बासमती व अन्य चावल की काफी डिमांड रहती है। इसलिये धान की फसल बोने में किसान रुचि लेते हैं। शासन से जिले को एक लाख 32 हजार 801 हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य मिला था, जिसमें से 92 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हो गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद में धान रोपाई का अंतिम चरण चल रहा है। साठा से खाली खेतों में रोपाई रह गई है, जो जल्द ही हो जाएगी। यहां पर एमडीआर 3112, पीआर 121, हाइब्रिड, सेंटेड, बासमती धान की रोपाई करने में किसान दिलचस्पी लेते हैं।
इंसेट-------
पत्ती लपेटक व तनाछेदक पर करें नियंत्रण
धान की रोपाई के 12-15 दिन के अंतर में यूरिया की प्रथम मात्रा दी जाए। किन्ही क्षेत्रों में खेत में लगा धान पीला पड़ रहा है तो ¨जक प्लस यूरिया का घोल बनाकर छिड़काव करें। धान में पत्ते लपेटक कीट लगना शुरू हो चुका है, जिससे बचाव होना जरूरी है।
- डॉ. शैलेंद्र ¨सह ढाका, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र, पीलीभीत।
इनसेट
खेतीबाड़ी
- साठा धान से खाली खेतों में रह गया रोपाई कार्य
- धान की रोपाई करने के बाद खेत क करे देखभाल