Move to Jagran APP

साढ़े आठ लाख क्विंटल गन्ने की पेराई

पूरनपुर सहकारी चीनी मिल अब तक 10.78 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। 89 हजारों क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। कई बार तकनीकी फाल्ट की वजह से बंद रहने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उठान व्यवस्था लचर होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 12:14 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 12:14 AM (IST)
साढ़े आठ लाख क्विंटल गन्ने की पेराई
साढ़े आठ लाख क्विंटल गन्ने की पेराई

पीलीभीत,जेएनएन : पूरनपुर सहकारी चीनी मिल अब तक 10.78 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। 89 हजारों क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। कई बार तकनीकी फाल्ट की वजह से बंद रहने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उठान व्यवस्था लचर होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है।

loksabha election banner

पूरनपुर सहकारी चीनी मिल का शुभारंभ हुए करीब दो माह का समय हो चुका है। चीनी मिल के मिल गेट समेत 16 क्रय केंद्रों से गन्ना पहुंच रहा है। कुछ समय पहले तक उठान व्यवस्था बेहद लचर रहने के कारण चीनीमिल नोकेन में भी बंद रह चुकी है। कई बार तकनीकी फाल्ट की वजह से भी चीनी मिल बंद रही है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। अब चीनीमिल में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक असीम मिश्र ने बताया कि 10.78 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। 89 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन कर लिया गया है। रोजाना 23 से 24 हजार क्विटल गन्ने की पेराई की जा रही है। उन्होंने बताया कि चीनी का रिकवरी रेट 9.3 फीसदी आ रहा है। किसानों का पिछले सत्र का जो बकाया था उसमें से दो अप्रैल तक करीब नौ करोड रुपये सोमवार से किसानों के खातों में भेज दिया गया है। वाहनों को खाली करने में 8 से 10 घंटे का समय लग रहा है। उन्होंने बताया चीनी मिल सुचारू रूप से चल रही है। नियमित प्रत्येक क्रय केंद्र का इंडेंट भी मांग के अनुसार जारी किया जा रहा है। उधर किसानों ने बताया कि चीनी मिल में अभी भी अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही है। समय से पर्ची नहीं मिल पा रही हैं। इससे आगामी समय में उन्हें गन्ना सप्लाई करने में दिक्कत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.