राष्ट्रीय लोक अदालत में 6054 वाद निस्तारित
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के 6054 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। इसके साथ ही विभिन्न तरह के पक्षकारों पर 1 करोड़ 92 लाख 32 हजार 848 रुपये अर्थदंड लगाया गया। जनपद न्यायाधीश ने दीवानी न्यायालय प्रांगण में भ्रमण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण किया।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत : राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के 6054 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। इसके साथ ही विभिन्न तरह के पक्षकारों पर 1 करोड़ 92 लाख 32 हजार 848 रुपये अर्थदंड लगाया गया। जनपद न्यायाधीश ने दीवानी न्यायालय प्रांगण में भ्रमण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण किया।
शनिवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश महताब अहमद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज कमलेश दुबे एवं जिला प्राधिकरण की सचिव सुदेश कुमारी की उपस्थिति में सुबह दस बजे राष्ट्रीय लोक-अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय प्रांगण किया गया। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत में गठित न्याय पीठों का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी, बिजली संबंधी, श्रमिक विवाद, वैवाहिक विवाद के साथ ही राजस्व, सिविल और फौजदारी के वादों का निस्तारण किया गया।