पराली जलाने के मामले में छह किसानों पर मुकदमा
प्रशानिक अधिकारियों की ओर से लगातार जागरूकता का पाठ पढ़ाने के बाद भी किसान सजग नहीं हो रहे हैं। सख्त निर्देश के बाद भी पराली को आग के हवाले कर रहे हैं। इसी मामले में छह किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीलीभीत,जेएनएन : प्रशानिक अधिकारियों की ओर से लगातार जागरूकता का पाठ पढ़ाने के बाद भी किसान सजग नहीं हो रहे हैं। सख्त निर्देश के बाद भी पराली को आग के हवाले कर रहे हैं। इसी मामले में छह किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नगर से सटे देहात क्षेत्र में स्थित धान की कटाई कराने के बाद मिहीलाल, परमानंद, राकेश, ओमप्रकाश, मोहम्मद असलम ने पराली में आग लगा दी। इसकी जानकारी जब क्षेत्रीय लेखपाल विकास सिंह मौर्य को लगी। उन्होंने खेत पर पहुंचकर जांच की। आग की घटना सही पाए जाने पर पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अमरैयाकलां निवासी टेकचंद ने धान की कटाई के बाद पराली को आग के हवाले कर दिया। लेखपाल आलोक कुमार की तरफ आरोपित किसान पर केस दर्ज किया है। शासन के आदेश के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारी बेहद सक्रिय हो गए है।