मास्क न पहनने पर 57 लोगों से वसूला जुर्माना, चार गिरफ्तार
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के मास्क पहनने की अनिवार्यता का मखौल उड़ा रहे लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को बगैर मास्क पहने घूम रहे 57 लोगों को पकड़ा गया। जिनसे पांच हजार 700 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस ने एक सौ 35 वाहनों का चालान भी किया।
जेएनएन, पीलीभीत : कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के मास्क पहनने की अनिवार्यता का मखौल उड़ा रहे लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को बगैर मास्क पहने घूम रहे 57 लोगों को पकड़ा गया। जिनसे पांच हजार 700 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस ने एक सौ 35 वाहनों का चालान भी किया। एक वाहन को सीज कर दिया। लॉकडाउन प्रोटोकाल तोड़ने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने बताया कि बुधवार को भी जिले भर के सभी थानों की पुलिस ने चेकिग अभियान के दौरान मास्क नहीं पहनने वालों पर खास फोकस रखा। जिसके तहत 57 लोग बगैर मास्क पहने घूमते पकड़े गए। इन लोगों से पांच हजार सात सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र में तीन, सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में तीन, गजरौला थाना क्षेत्र में बारह, जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक, अमरिया थाना क्षेत्र में आठ, न्यूरिया थाना क्षेत्र में एक, पूरनपुर थाना क्षेत्र में सत्रह, माधोटांडा थाना क्षेत्र में ग्यारह, सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को बगैर मास्क पहने पकड़ा गया है। बीसलपुर, बरखेड़ा, दियोरिया कलां, बिलसंडा और हजारा थाना क्षेत्रों में बगैर मास्क पहने कोई व्यक्ति नहीं मिला।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में स्थापित 42 बैरियर तथा अन्य प्रमुख ड्यूटी प्वाइंटों पर बुधवार को पुलिस ने तीन सौ 77 वाहनों को चेक किया। जिनमें एक सौ 35 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही एक वाहन को सीज किया गया। वाहन स्वामियों से मौके पर ही चार हजार चार सौ रुपये समन शुल्क वसूल किय गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर आज बरखेड़ा थाना पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।