Move to Jagran APP

एक दिन में 50 क्विंटल धान खरीद की बाध्यता खत्म

जिले के दौरे पर आए नोडल अधिकारी एवं श्रम और सेवायोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा ने सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों की शिकायतों पर खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। इसकी रिपोर्ट शासन स्तर पर देने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 12:37 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 12:37 AM (IST)
एक दिन में 50 क्विंटल धान खरीद की बाध्यता खत्म
एक दिन में 50 क्विंटल धान खरीद की बाध्यता खत्म

पीलीभीत,जेएनएन : जिले के दौरे पर आए नोडल अधिकारी एवं श्रम और सेवायोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा ने सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों की शिकायतों पर खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। इसकी रिपोर्ट शासन स्तर पर देने की चेतावनी दी। गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण करने के साथ ही गोशाला पहुंचकर गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

loksabha election banner

नोडल अधिकारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में पहुंचकर मंडी समिति के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। सेंटर पर धान के कई ढेर लगे थे,लेकिन कुछ ही किसान वहां मौजूद थे। किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या को समझी। मोहम्मदपुर के किसान रामऔतार पांडेय ने उन्हें बताया कि कई दिन पहले भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर उन्होंने धान बिक्री किया था। इसकी रसीद उन्हें अभी तक नहीं दी गई है। इसपर वह नाराज हुए। किसानों ने बताया कि एक दिन में सिर्फ 50 क्विंटल की धान की तौल की जाती है। इससे बड़े किसानों को कई दिन का समय लग जाता है। नोडल अधिकारी ने कमिश्नर से फोन से वार्ता कर बाध्यता समाप्त करने को कहा। किसान के शाम तक पर्ची न मिलने पर शासन को रिपोर्ट देने को कहा। बताया कि अधिकारियों की तरफ से उन्हें कुछ क्रय केंद्र बंद होने की जानकारी दी गई है। जिन केंद्रों के बंद होने की जानकारी दी गई है उन केंद्रों की संस्था के पास रुपयों का अभाव हो गया है, इसीलिए खरीद प्रभावित हो रही है। उन्होंने सभी किसानों के धान की खरीद की बात कही। मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद वह गढ़वाखेड़ा के गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे। यह क्रय केंद्र पीलीभीत ललितहरि मिल का है। एसएमएस के जरिए मिलने वाली पर्चियों की किसानों से जानकारियों की। कांटे का निरीक्षण कर किसानों से गन्ना भुगतान और पर्ची निर्गमन की समस्या को जाना। किसानों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने के निर्देश दिए, इसके बाद वह सिंहपुर में स्थित गोशाला पर पहुंचे। वहां उन्होंने गोशाला में रह रहे पशुओं को ठंड में पूरी तरीके से बचाने के निर्देश दिए। हरा चारा उपलब्ध कराने के साथ पानी और रखरखाव की समुचित व्यवस्था करने की बात कही। यहां से वह पीलीभीत के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री श्रीनिवास मिश्र, परियोजना अधिकारी अनिल कुमार, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अवनीश झा, उपजिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और ग्राम प्रधान आशुतोष दीक्षित आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.