पूरनपुर में पहुंचे 254 प्रवासी मजदूर,किए गए होम क्वारंटाइन
तहसील क्षेत्र के गांवों से अन्य प्रांतों में काम करने गए लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई प्रांतों से 254 प्रवासी मजदूर पूरनपुर पहुंचे जिनकी थर्मल स्क्रीनिग कर 21 दिन के लिए होम क्वारंटाइन कराया गया है।
संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत) : तहसील क्षेत्र के गांवों से अन्य प्रांतों में काम करने गए लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई प्रांतों से 254 प्रवासी मजदूर पूरनपुर पहुंचे जिनकी थर्मल स्क्रीनिग कर 21 दिन के लिए होम क्वारंटाइन कराया गया है।
कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव नजीरगंज, गदिहर, सिमरिया, अहमदनगर, पिपरिया, बिलंदपुर अशोक, नवदिया, जटपुरा, भैंरोकला, पजावा, लुकटिहाई, साहूकारा और लाह से 93 लोग हरियाणा से वापस हुए। हिमांचल प्रदेश से गांव तकिया दिनारपुर के छह लोग लौटे। चंदिया हजारा के दो लोग जम्मू कश्मीर, कर्नाटक से तीन लोग गांव चलतुआ, सिमरा, रजागंज के पहुंचे। लखनऊ से गांव सिकरहना, करीमगंज और रजागंज के 5 लोग आए। मध्यप्रदेश से मटेहना, कंजाखेड़ा, तकिया दिनारपुर के 5 लोग पहुंचे। महाराष्ट्र से गुलड़िया खास, खजुरिया, टांडा छत्रपति, बंजरिया, शेरपुर, गनेशगंज के 13 व्यक्ति, अंबेडकरनगर से मुहल्ला खानकाह के दो व्यक्ति, गुजरात से खानकाह, शाहगढ़, रम्पुरा के सात व्यक्ति पूरनपुर पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सीपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को 254 लोगों की वापसी हुई जिसमें 203 अन्य प्रांतों से आए हैं। सभी की थर्मल स्क्रीनिग कर 21 दिन के लिए उन्हे होम क्वारंटाइन कराया गया है।