12 संक्रमितों समेत 140 के सैंपल भेजे
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को ग्राफ एक साथ बढ़ने से जनपद में चिताग्रस्त स्थिति उत्पन्न हो गई थी। अब उसी तेजी से संक्रमित मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। जनपद में 15 मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद 12 अन्य मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद बढ़ गई है।
जेएनएन, पीलीभीत: कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को ग्राफ एक साथ बढ़ने से जनपद में चिताग्रस्त स्थिति उत्पन्न हो गई थी। अब उसी तेजी से संक्रमित मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। जनपद में 15 मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद 12 अन्य मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित एल वन कोविड हॉस्पिटल से बारह मरीजों के सैंपल जांच को आईवीआईआई बरेली भेजे गए। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आते ही सभी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
इसमें पूरनपुर, अमरिया, बिलसंडा व मरौरी क्षेत्र के संक्रमित पाए गए लोगों के सैंपल शामिल हैं।
इसके अलावा, शुक्रवार शाम 128 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। आईडीएसपी सेल के अंकुर भटनागर ने नवीन सीएमओ कार्यालय में 86 लोगों की सैंपलिग की। बाहरी राज्यों से वापस लौट रहे प्रवासियों में से 29 लोगों का रैंडम सैंपल ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में लिया गया। जिला महिला अस्पताल से प्रसव पूर्व 13 गर्भवती महिलाओं का सैंपल जांच कर लिए भेजा गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि कोविड हॉस्पिटल में भर्ती 12 लोगों का सैंपल दोबारा भेजा गया है। इसके अलावा, 128 लोगों के सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे गए हैं।