एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के चालान
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश के निर्देश पर नगर में मास्क व वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी वाहन चालकों व मास्क न लगाने वाले नागरिकों पर कोई असर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। नगर पुलिस प्रभारी ने ईदगाह चौराहा पर अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक लोगों का चालान किया। चेकिग के दौरान वाहन सवार गलियों में भागने लगे।
पीलीभीत,जेएनएन : पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश के निर्देश पर नगर में मास्क व वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी वाहन चालकों व मास्क न लगाने वाले नागरिकों पर कोई असर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। नगर पुलिस प्रभारी ने ईदगाह चौराहा पर अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक लोगों का चालान किया। चेकिग के दौरान वाहन सवार गलियों में भागने लगे।
नगर के बारह पत्थर चौराहा व ईदगाह चौराहा समेत कई अन्य तिराहों व चौराहों पर मंगलवार सुबह व शाम कोतवाली पुलिस ने चेकिग अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में नगर चौकी प्रभारी लोकेश कुमार सिंह ने ईदगाह चौराहा व बारह पत्थर चौराहा पर से गुजरने वाले वाहनों की चेकिग के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों के चालान काटे। चेकिग की भनक लगते ही सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक मार्ग छोड़कर सकरी गलियों से होकर चालान से बचते हुए घरों को निकल गए। इस दौरान पुलिस ने संक्रमण से बचने के लिए अपने मुंह पर मास्क न लगाने वाले लोगों को भी रोककर कड़ी हिदायत देने के बाद ही उन्हें मौके से जाने दिया।