Move to Jagran APP

मंत्रोच्चार के साथ विवाह बंधन में बंधे 105 जोड़े

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह में मंत्रोच्चार के बीच 105 जोडे विवाह बंधन में बंधे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 09:00 AM (IST)
मंत्रोच्चार के साथ विवाह बंधन में बंधे 105 जोड़े
मंत्रोच्चार के साथ विवाह बंधन में बंधे 105 जोड़े

पीलीभीत : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह में मंत्रोच्चार के बीच 105 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक-दूजे के हो गए। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने सभी नव वधुओं को अपनी ओर से चुनरी पहनाई और उपहार के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया।

loksabha election banner

शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में टिनशेड में कुल 21 बेदी बनाई गईं। प्रत्येक बेदी पर चार से छह जोड़े तक बिठाए गए। प्रत्येक बेदी पर एक पुरोहित उपस्थित रहा। मुख्य पुरोहित ने एक मंच से विवाह की रस्में शुरू कराते हुए संस्कृत में श्लोक पढ़ने के साथ ही मंत्रोच्चारण किया। उन्हीं के दिशा निर्देशन में बेदी पर उपस्थित पुरोहित वर-कन्या से पूजन-हवन और अन्य रस्में पूरी कराते रहे। पूजन के बीच ही जयमाल की औपचारिकता पूर्ण कराई गई। इसके उपरांत जोड़ों के हवन की अग्नि को साक्षी मानकर उसके सात फेरे लिए और इसी के साथ एक-दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है। जिन लोगों के विवाह हो रहे हैं, वे जीवन भर सुखी रहें, ऐसी वह कामना करती हैं। साथ ही यह भी बताया कि इस कार्यकाल में वह अपने स्तर से नौ सौ जोड़ों के विवाह करा चुकी हैं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जोड़ों के बीच पहुंचीं और अपने साथ दिल्ली से लेकर आई चुनरी प्रत्येक नव वधू को पहनाई, उपहार के साथ आशीर्वाद दिया। समारोह में प्रभारी डीएम, एडीएम (न्यायिक) देवेंद्र प्रताप मिश्र, सीडीओ राजीव वनकटा, डीआरडीए के पीडी अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमके चौहान आदि उपस्थित रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार दो सौ जोड़ों के पंजीकरण हुए थे लेकिन सामूहिक विवाह में कुल 105 जोड़े शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.