Move to Jagran APP

वाहन की रफ्तार होगी तेज तो सचेत करेगा यमुना साथी एप

संवाद सहयोगी जेवर यमुना एक्सप्रेस वे पर अगर आप गति सीमा का उल्लंघन करेंगे तो एप आपको ऐस

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 09:38 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 09:38 PM (IST)
वाहन की रफ्तार होगी तेज तो सचेत करेगा यमुना साथी एप
वाहन की रफ्तार होगी तेज तो सचेत करेगा यमुना साथी एप

संवाद सहयोगी, जेवर : यमुना एक्सप्रेस वे पर अगर आप गति सीमा का उल्लंघन करेंगे तो एप आपको ऐसा करने से रोकेगा। तय गति सीमा से वाहन की रफ्तार अधिक होते ही मोबाइल पर संदेश पहुंचेगा और चालक को गति कम करने को कहा जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरक्षित सफर के लिए तैयार कराए गए यमुना साथी एप में यह फीचर शामिल किया गया है। एक्सप्रेस वे पर हादसे रोकने के लिए किए जा रहे उपायों में यमुना साथी एप मोबाइल में होने की अनिवार्यता लागू की जा रही है।

loksabha election banner

अभी तक यमुना एक्सप्रेस वे पर हाइवे साथी एप के जरिये कंट्रोल रूम से जुड़ा जा सकता है, लेकिन जेपी इंफ्राटेक ने यमुना साथी एप तैयार कराया है, जिसमें हाइवे साथी एप की तुलना में कई अतिरिक्त फीचर होंगे। यह एप एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड करने की सुविधा होगी। एक्सप्रेस वे पर सफर के दौरान मोबाइल में यमुना साथी एप होना जरूरी होगा।

एक्सप्रेस वे पर कहीं भी हादसा होने पर कोई व्यक्ति उसकी तस्वीर एप के जरिये कंट्रोल रूम तक भेज सकेगा। यह तस्वीर तुरंत ही कंट्रोल रूम के साथ एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिग कर रहे पुलिस व संचालक कंपनी के वाहनों तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही हादसाग्रस्त वाहन की लोकेशन भी पहुंच जाएगी। नजदीकी पेट्रोलिग वाहन मौके पर मदद के लिए तुरंत पहुंच जाएगा। घायलों को समय से मदद और चिकित्सीय उपचार मिल जाएगा। एक्सप्रेस वे पर हादसों में होने वाली मौत का आंकड़ा कम करने में मदद मिलेगी। यमुना एक्सप्रेस वे पर बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिए गए सुझावों को लागू किया जा रहा है। एक सप्ताह में यमुना साथी एप भी उपलब्ध हो जाएगा।

जेके शर्मा, प्रबंधक जेवर टोल प्लाजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.