कार्यकर्ताओं ने पढ़ा दायित्व का पाठ
जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा भारतीय जनता पार्टी के जारचा मंडल में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शि
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के जारचा मंडल में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को आयोजन हुआ। दो दिवसीय शिविर के पहले दिन भाजपा के इतिहास और विकास पर मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष शिवओम शर्मा ने विचार रखे। हमारा परिवार विषय पर सुभाष भाटी को कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और 2014 के बाद भारत की राजनीति में आए बदलाव से कार्यकर्ताओं को परिचित कराया। जगभूषण गर्ग ने कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व का पाठ पढ़ाया। भारत और भाजपा की विचारधारा पर अशोक नागर ने विचार रखे। राजा रावल ने पार्टी में कार्यकर्ता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दीपक भारद्वाज, देवा भाटी, पवन रावल, विचित्र तोमर, रणधीर राणा, राकेश राणा, धर्मेंद्र पुंडीर, कर्मवीर आर्य, ज्ञानेंद्र कुमार, सुधा पुंडीर आदि मौजूद रहीं।