Move to Jagran APP

यज्ञ करके कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

दादरी दनकौर जेवर समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व हिदु वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हवन व यज्ञ कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का जन्मदिन मनाया। इस दौरान दादरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क बांटे व पौधारोपण भी किया। दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रकृति ने मनुष्य को बहुत कुछ दिया इसलिए हर मनुष्य का कर्तव्य है कि वह प्रकृति को कोई नुकसान न पहुंचाए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आदित्य नाथ की दीर्घायु व स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 07:29 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 07:29 PM (IST)
यज्ञ करके कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
यज्ञ करके कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

संस, दादरी : दादरी, दनकौर और जेवर समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यज्ञ करके प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। इस दौरान दादरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क बांटे और पौधारोपण भी किया। दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रकृति ने मनुष्य को बहुत कुछ दिया है, हर मनुष्य का कर्तव्य है कि वह प्रकृति को कोई नुकसान न पहुंचाए। वहीं, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव, महेश शर्मा, सुनील भारद्वाज समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, दनकौर कस्बे में हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर लोगों को लड्डू बांटकर उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जबकि कुछ कार्यकर्ताओं ने पंचायत व मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। इस दौरान दनकौर नगर पंचायत के सफाईकर्मियों के ऊपर फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेनपाल प्रधान, नरेंद्र ठाकुर, सनी राणा, जितेंद्र भाटी, मूलचंद सोलंकी, रविद्र गौतम, महेंद्र शर्मा, दीपांशु मित्तल, अभिषेक सैनी, विवेक कसाना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.