Move to Jagran APP

पराली न जलाने पर दिया जोर

जासं ग्रेटर नोएडा महिला सशक्तीकरण मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को पंचायत घर चीती

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:38 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:38 PM (IST)
पराली न जलाने पर दिया जोर
पराली न जलाने पर दिया जोर

जासं, ग्रेटर नोएडा : महिला सशक्तीकरण मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को पंचायत घर चीती में महिला किसान गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी डाक्टर मनवीर सिंह ने महिला किसानों को पराली न जलाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसानों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। पराली निस्तारण के लिए शासन द्वारा अनुदान पर उपलब्ध उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। महिलाओं को छोड़ उन्नत व प्रगतिशील कृषि की बात करना बेईमानी है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आबादी आधी है। महिलाएं कृषि के क्षेत्र में श्रमिक के रूप में काम करती हैं। आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। पराली जलाने से लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर काम किया है। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण को रोकने में महिलाएं अपना अहम योगदान अदा करें। ताकि प्रदूषण से छुटकारा पाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को फसल अवशेष जलाए जाने से होने वाली हानियां, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पारदर्शी किसान सेवा योजना समेत शासन द्वारा संचालित कृषि संबंधी अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.