दादरी अनाज मंडी में भरा रजवाहे का पानी, आढ़ती व किसान परेशान
संवाद सहयोगी, दादरी : जीटी रोड स्थित दादरी की नई अनाज मंडी में पास से गुजर रहे रजवाहे का पानी भर जान
संवाद सहयोगी, दादरी : जीटी रोड स्थित दादरी की नई अनाज मंडी में पास से गुजर रहे रजवाहे का पानी भर जाने से किसानों व आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक माह में ओवरफ्लो के कारण दो बार रजवाहा टूटने से पानी अनाज मंडी में भर गया। इससे आढ़तियों के लाखों की कीमत के धान व अन्य अनाज खराब हो रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका द्वारा पानी की निकासी का प्रबंध न किए जाने से किसानों व व्यापारियों में रोष बढ़ रहा है।
ज्ञात हो कि उप्र की सबसे पहली ई डिजिटल व राजस्व के मामले में दूसरे स्थान पर रहने वाली दादरी की नवीन अनाज मंडी में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। लेकिन दादरी नगर पालिका और मंडी समिति द्वारा आज तक कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई।
शौचालयों व मूत्रालय न होने के कारण अनाज मंडी में आने वाले किसान व व्यापारी खुले में शौच करने को मजबूर हैं। व्यापारी व दुकानदारों को पानी बाजार से खरीदकर पीना पड़ता है। नगर पालिका के अधिकारियों को कई बार समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है।
-गजेंद्र कुमार गुप्ता, अध्यक्ष, गल्ला व्यापार संघ, दादरी
उप्र की सबसे पहली ई डिजिटल अनाज मंडी बनने का गौरव प्राप्त करने के बाद भी यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। मंडी में आज भी कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है।
-सोनू नेता, व्यापारी
दिसंबर माह में अनाज मंडी के पास से गुजर रहे बढ़पुरा रजवाहे का पानी दो बार ओवरफ्लो होकर परिसर में भर चुका है। इससे व्यापारियों का लाखों रुपये का अनाज खराब होने का डर व्यापारियों को सता रहा है।
-हाजी मोहम्मद उमर, व्यापारी
मंडी परिसर में कोई बैंक न होने के कारण व्यापारियों व किसानों को काफी दूर दादरी शहर के बैंकों में पैसा जमा करने जाना पड़ता है, इससे हर समय सुरक्षा को लेकर खतरा रहता है।
-सुरेश चंद, व्यापारी
अनाज मंडी परिसर में करीब बारह हैंडपंप लगे हैं। दिन में व्यापारियों व किसानों की सुरक्षा के लिए दो गार्ड तैनात रहते हैं। रात के समय अनाज मंडी की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया है।
-गजेंद्र कुमार त्यागी, सचिव, मंडी समिति दादरी
बढ़पुरा रजवाजा ओवरफ्लो होने के कारण पानी अनाज मंडी में भर जाता है। इसके लिए ¨सचाई विभाग को रजवाहे की सफाई के लिए पत्र भेजकर सूचित किया जाएगा। शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराई जाएगी।
-गीता पंडित, चेयरपर्सन, दादरी नगर पालिका