14 सौ कर्मचारियों की सैलरी लूटकर साथियों के साथ भागा था आरोपी
जागरण संवाददाता, नोएडा : पश्चिम बंगाल पुलिस ने नोएडा पुलिस की सहायता से दिनाजपुर पश्चिम बंगाल में क
जागरण संवाददाता, नोएडा : पश्चिम बंगाल पुलिस ने नोएडा पुलिस की सहायता से दिनाजपुर पश्चिम बंगाल में कैशियर से 9 लाख रुपये लूटने वाले एक बदमाश को सेक्टर 66 मामूरा से गिरफ्तार किया है। बदमाश ने 24 नवंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर 14 सौ कर्मचारियों की सैलरी बांटने के लिए ले जाए जा रहे 9 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद सभी बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने बदमाश की पहचान निवासी नीमताला थाना चोपरा जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल के रहने वाले जाहिद उल इस्लाम के रूप में की है। आरोपी से पूछताछ करने पश्चिम बंगाल पुलिस ने दिनाजपुर में उसके एक साथी अमित के घर से ढाई लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।
दिनाजपुर में लूट करने के बाद आरोपी सेक्टर 66 मामूरा में अपने गाव रहीमुल के पास आकर रहने लगा। यहा वह सेक्टर 67 स्थित एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। रहीमुल ने बताया कि उसे नहीं पता था कि जाहिद दिनाजपुर में लूट की वारदात करके भागा है। रहीमुल ने बताया कि जब पुलिस जाहिद को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसे घटना का पता चला। सीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अब उसे पश्चिम बंगाल पुलिस रिमांड पर अपने साथ ले गई है।
चंदन चाय बागान में काम करते हैं 14 सौ कर्मचारी :पश्चिम बगंाल से आए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिनाजपुर में चंदन चाय बागान है। जहा पर करीब 14 सौ कर्मचारी काम करते हैं। कैशियर से 9 लाख रुपये लूटने के बाद सभी कर्मचारी वहा से भाग निकले। इसके बाद उन पुलिस ने लोकल बदमाशों को कुंडली खंगाली तो 6 बदमाश घटना के बाद से जिले से गायब मिले। लेकिन जाहिद के गाव जाने पर वहा पर कुछ युवकों से पूछताछ करने पर आरोपी के नोएडा में होने की जानकारी मिली।